गुरुवार, 2 अप्रैल 2015

हाय रे! दक्षिण/वामपंथी विद्वान


धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष और इन्हे देने वाले विज्ञान पांचांे शब्दों तथा उनके शास्त्र का नाम ही ये चबा गये। कहने को तो सभी अपने को बुद्धिजीवी कहते हैं लेकिन केवल अंग्रजी में या केवल संस्कृत में लिखने-पढ़ने वाले तथा स्ययंभू या अंगरेजियत समर्थित विद्वानों ने तो अपनी अक्ल ही कब की बेंच दी। अंगरेजों ने योजना बना कर पहले भारत के बुद्धिजीवियों को गुमराह करने का काम किया। 
इसके लिये उन्होंने बहु आयामी योजना बनाई और गुमराह किया। रोना यह कि धुर वामपंथी और धुर दक्षिण पंथी, संघी और कम्यूनिस्ट दोनो की समझ एक जैसी है। दोनों ही यूरोपीय समझ को प्रमाण एवं आदर्श मानते हैं। इसलिये जब भारतीय समाज संस्कृति को सीधे तौर पर मार्ग दर्शन करने वाले शास्त्रों के अस्तित्व को ही नकारने का षडयंत्र होने लगा तो ये दोनों ही उन्हीं के सुर में सुर मिलाने लगे। शिक्षा के पाठ्यक्रमों से इन्हें निकाल दिया गया। 
जो बचा वह कुल परंपरा के आधार पर क्योंकि अनेक लोगों की रोजी-रोटी उसी से चल रही थी। इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि अपवाद छोड़ दें तो अब कर्मकांडी ‘‘धर्म शास्त्र’’ शब्द का अर्थ नहीं जानते, ‘‘अर्थ शास्त्र’’  नाम से ज्ञान की कोई व्यवस्थित धारा होगी, जो राज्य एवं समाज की आर्थिक गतिविधियों को मर्यादित करती होगी, यह लोग सोचते ही नहीं। भारत में ‘‘अर्थ शास्त्र’’ का मतलब आदम स्मिथ वाला और उसके बाद वाला इकोनोमिक्स ही लिया जाता है। ‘‘काम’’ जी हां, सेक्स से भारतीय समाज को कोई समस्या नहीं रही। यहां अनेक प्रकार के विवाह और जीवन शैलियां रही हैं तो स्वाभाविक है कि इस क्षेत्र को भी व्यवस्थित तथा मर्यादित करने के लिये शास्त्र रचा गया होगा, जी हां, इस शास्त्र की भी लंबी चौड़ी पंरपरा है। रहा बचा ‘‘मोक्ष’’ इसके अर्थ को भी बदलने के लिये पुर जोर ताकत लगाई गई और वामपंथी अभी भी लगा रहे हैं लेकिन रामकृष्ण परंमहंस जैसे अनेक महान लोगों ने इसे बचा लिया।
आम आदमी के वास्तविक जीवन जहां समाज एवं राज्य द्वारा दंड एवं पुरस्कार की व्यवस्था हो वैसे जीवन जीने के लिये जो धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष तथा इनके विज्ञान का शास़्त्र फिर है क्या? धर्म के लिये न गीता है, न महाभारत, न वेद न उपनिषद, इसके लिये हैं- धर्म सूत्र, गृह्य सूत्र, स्मृतियां, उनकी व्याख्याएं और उन पर आधारित विभिन्न नव्य स्मृति ग्रंथ, उसके बाद की किताबों को निबंध ग्रंथ और निर्णय ग्रंथ कहा जाता है। अर्थ मतलब आजीविका तथा राज्य के कर/शुल्क आदि को बताने वाला शास्त्र है- अर्थशास़्त्र। आज केवल चाणक्य के अर्थ शास्त्र की बात होती है जबकि चाणक्य के पहले और बाद में भी यह परंपरा रही। काम शास्त्र के नाम पर केवल वात्सायन का काम सूत्र ही नहीं है, वह तो केवल राजाओं, सेठों और सामंतों के व्यभिचार विद्या का शास्त्र है। कुट्टनीमतम एवं अन्य अनेक ग्रथ भी है जो वेश्यागामी होने से बचाने के लिये लिखे गये हैं। सबसे मूल्यवान विज्ञान की चोरी पर तो मैं पहले ही लिख चुका हूं। मोक्ष जहां पूर्णतः दुख से मुक्ति और असीम सुख के बड़े अर्थ में लिया गया उसे, वामपंथी राजनैतिक मुक्ति तक सीमित करना चाहते हैं। धर्म को राजनीति और सत्ता पर कब्जा का प्रबल हथियार मानने वाले बेचारे अंबेदकर जी एवं उनके अनुयायी इस षडयंत्र के सबसे बड़े शिकार हुए।
अगले किश्त में जारी........... ‘‘इंडोलोजी और रायशुमारी का चक्रव्यूह’’

आषाढ़ी संवत्सर

आषाढ़ी संवत्सर
भारत में अनेक संवत्सर मनाये जाते हैं। मकर संक्रांति आधारित, और राजा विक्रमादित्य वाला सबसे प्रचलित है। लेकिन इससे लोक व्यवहार नहीं चलता, खाश कर हिंदी पट्टी में। 31 मार्च गया, 1 अप्रैल भी अतः मैं मजाक नहीं कर रहा, तब आखिर हमारा पारंपरिक व्यावहारिक संवत्सर क्या है? व्यावहारिक ममतलब लेन देन खेती गृहस्थी, मजदूरी तनख्वाह वाली। ये सब काम विक्रम संवत्सर से नहीं होते। मैं सवाल पूछ कर ज्ञान की अभिवृद्धि में आपकी सहभागिता को सादर स्वीकार करता हूं और कुछ नई जानकारियों को इकट्ठा भी करता हूं।
हमारे यहां खेत की बंदोबश्ती आषाढ़ में होती है। भूइयां, मुसहर की एक पूजा आषाढ़ी पूजा होती है। कर्ज वापसी, लेनदेन, नये खेतीहर मजदूर की नियुक्ति वगैरह सब आषाढ़ में। मार्च से इसका रिश्ता नहीं, वह अंगरेजी सरकार वाला है। पता नहीं क्यों ? वित्तीय वर्ष को 2 सालों में फंसा कर रखा गया है। वह भी 1ली जनवरी से 31 दिसंबर तक का होता तो क्या संकट आता?
मेरे मन में सवाल है कि आषाढ़ में क्यों? क्या इसका कोई पुराना आधार है या कुछ और? इतना ही नहीं पहले क्या कर सूद आदि की गणना इसी प्रकार कुल दिवसों की संख्या के हिसाब से भिन्न संवत्सरों से की जाती होगी तब तो गिनती में काफी दिक्कत आती होगी? या साल के दिनों का कोई व्यावहारिक मानक होगा?
ज्योतिष एवं भारतीय समाज के अन्य पक्षों के जानकार एवं इतिहासज्ञ कुछ इस बात पर प्रकाश डालें तो अच्छा लगेगा।

रविवार, 8 मार्च 2015

गो: वर्गीकरण और नामकरण का खेल


एक उदाहरण लेते हैं- गो का। गो एक उत्तम पशु इसलिये इसे दान, कर या मुनाफे में लिया जाय, न मिले तो लूट लिया जाय। ऐसा बहुत पहले शुरू हो गया। तब, गो की रक्षा श्रेष्ठ धर्म। उसके लिये जान लेने देने में भी हानि नहीं। तब? आदमी ने सोचा कितना अच्छा हो कि हमें भी गाय समझ लिया जाय और हमारी भी रक्षा हो। 
कुछ लोगों के सामने समस्या यह हुई कि हम तो गाय हैं, नहीं हम तो ठहरे आदमी। दूसरे चतुर गुट की समस्या यह कि वाह हम मनुष्यों की कोई पूछ ही नहीं और इस पूंछ वाली गाय का इतना धार्मिक महत्त्व? इसके लिये गो शब्द को बड़ा करना होगा। वह तो बड़ा होगा नहीं तो इसका अर्थ बढ़ाते हैं किसी तरह लेकिन अर्थ बढ़ाने का भी तो आधार होता है। तो आदमी को गाय के समान महत्त्व देने के समाधान के लिये सोचा जाय कि गो शब्द का गाय अर्थ बना कैसे ? 
गो शब्द गति अर्थ वाले गम् धातु से बना था। गो मतलब जिसमें गति हो, बस मिल गया अलादीन का चिराग। हां जी, हां, तो जो भी गतिशील हो वह गो। इस प्रकार केवल गाय ही नहीं पशु मात्र की रक्षा धर्म हो गया। तब बताइये, इस अर्थ में हम कमजोर गरीब आदमी क्या पशु से भी कम महत्त्वपूर्ण हैं? हम भी तो पशु ही हैं, तुलना करके देख लीजिये? लोगों ने सोचा आगे से हमारे देवता भी पशुपतिनाथ होंगे, नेपाल में और बर्तमान झारखंड में हैं भी। इस प्रकार गो शब्द का अर्थ बढ़ कर चलने फिरने वाले सारे पशुओं में फैल गया।
फिर अनेक प्रकार से तुलना की गई। सबसे ज्यादा क्या चलती है? जीभ, यह जीभ ही तो है जो खाने और बोलने के लिये लपलपाती रहती है। यही असली गो है, इसे पकड़ो, इसे नियंत्रित करना होगा या इसके नियंत्रण में जाना होगा? तब से दोनो प्रकार के प्रयास आज तक जारी हैं।
जारी ............

गुरुवार, 5 मार्च 2015

हाय कबीरा तू फंसा, अपने घर की फांस


मेरा कबीर पंथियों से बहुत पुराना लगाव है। इसलिये उन पर रोना आता है, खाश कर कबीर पर। कबीर पंथियों ने अनेक विलक्षण काम किये हैं लेकिन कबीर अपनी ही फांस बरबाद हुए क्योंकि संच्चाई की जगह चालाकी करने लगे।
संत और सिद्ध अपनी मौज में रहते हैं, ना काहू से दोश्ती ना काहू से बैर। बातें सीधी करते हैं, मानना हो मानो, न मानना हो, मत मानों। कबीर ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने सरलीकरण की जगह वही जटिलीकरण चुना, जिसकी निंदा वे कर रहे थे, अपने विरोधियों से कई गुना जटिल। बाकी बची खुची पहचान को उनके अनुयायियों ने समाप्त कर दिया।
होली के समय कबीरा और जोगीरा गाया जाता है, उपहास के रूप में भी। वामपंथी हिंदी समालोचक इसके लिये भी हर समस्या के एक मात्र कारण की तरह इस समस्या का भी एक मात्र कारण तथाकथ्ज्ञित रूप से ब्राह्मणों को ठहरा देते हैं। अब जरा आप भी मिलाइये--
1 कबीर को सरल भाषा में बोलने में क्यों परेशानी हुई?
2 अपने ज्ञान को पूर्ववर्तियों से भी गूढ़ या दुरूह कहने की लालच क्यों हुई?
3 कैसी हिंदू मुस्लिम एकता? कोई मुसलमान मानता भी है क्या?
4 माने भी कैसे़? कबीर की तो मूर्तियां भी बनीं और उनके मंदिर भी बने तो पूजा तो           होगी ही।
5 पोथी विरोधी कबीर ने भी फिर मौखिक ही सही, ग्रंथों की रचना क्यों की?
6 पतन भी उसी तरह हुआ, कबीर पंथ एक संप्रदाय बन गया। गृहस्थ की जगह साधु         आये।
7 भारत जैसे अन्य संप्रदायों के मठ बने, वैसे ही कबीर पंथ के।
8 गजब की लंगई कि अभी भी कबीरपंथी पोथी और मूर्तिपूजा का विरोध करते हैं।
9 बनारस केन्द्र बना तो बनारस का सबसे धनी स्वर्ण भंडार वाला मठ कबीर मठ               हुआ।
10 बाबा भोले नाथ के घर से सोने की पत्तर और दीवार में जड़े सिक्कों की चोरी हुई तो        कबीर जी के चबूतरे से सोने की ईंटों की।
11 और अंतिम बात कि जातिवर्चस्व भी तो आना ही था। इस संप्रदाय में कोईरी जाति के लोगों तक महंथी रिजर्ब हो गई तो कुछेक अक्ल के मारे सवर्णों ने बगावत कर एक नया ग्रुप बना लिया।
बेचारे कबीर की गालियां अब किस पर पड़ें? हाय कबीरा तू फंसा, अपने घर की फांस।

रविवार, 1 मार्च 2015

पता नहीं, वह कैसी है?

पता नहीं, वह कैसी है?
कल कई वर्षों बाद एक लड़की दिखी, जो कभी मेरी बेटी जैसी थी और आज 2 बच्चियों की मां है। उसके साथ उसका शौहर भी था और संभवतः उस शौहर की मां भी। वह लड़की मुझे अक्सर याद आती है क्योंकि मैं ने उसे प्यार दिया और उसकी गलतियों (जो मुझे लगीं) पर समझाया बुझाया भी। उसे दिल खोल कर पढ़ा रहा था कि एक काबिल पारंपरिक चिकित्सका लेकिन उसके मन में कुछ और ही चल रहा था। पता नहीं किस चीज की कमी उसे इतना सता रही थी कि उसने बगावत कर इस्लाम स्वीकार किया और शादी की।
समझाने के अतिरिक्त न मैं कुछ कर सकता था न किया लेकिन मुझे उसका मुसलमान बनना और बुर्के से ढंक जाना अच्छा नहीं लगा। आज के समय में ऐसा धर्मांतरण? न समझ में आया न ही अच्छा लगा। उसे पढ़ने, सीखने, घूमने-फिरने, सजने-संवरने, मित्रता करने, कला, कविता घर गृहस्थी हर काम की आजादी उसके परिवार से मिलती दिखती थी। न पर्दा, न बुरका? ब्राह्मण होने के नाते हिंदू धर्म संबंधी स्थिति भी उसकी अच्छी ही थी। स्वयं शिक्षित और खूबसूरत भी। फिर भी उसने एक असवर्ण, मुसलमान, बेरोजगार, धूर्त, कट्टर, सुन्नी मुसलमान से शादी की। परिवार ने उससे संबंध तोड़ लिया, शायद उसकी मंा छुपे-छुपे संबंध रखती हों लेकिन वह सबसे जुदा हो गई।
मुझे उसके बारे में सूचनाएं मिलती थीं लेकिन कल कार के गैराज में उसका पति भी परिवार सहित अचानक आ गया। उसने अभिवादन किया, मैं ने उत्तर दिया लेकिन न उस लड़की ने मुझसे मिलना या अभिवादन करना जरूरी समझा न मेरी हिम्मत हुई जबरन उसके पास जाने की क्योंकि अब तो वह एक पर्दानशीन कही जाने वाली औरत थी। पता नहीं, वह अपने ससुराल में कैसी जिंदगी बिता रही होगी? लड़का अभी भी बेरोजगार ही है या संदिग्ध किश्म का कारोबार कर रहा है, पहले की तरह। बस खैरियत इतनी कि वह बुर्के में नहीं थी।
सुविधा के लिये कह सकता हूं, जो सच नहीं भी हो सकता-- बेचारी ‘‘लभ जेहाद की मारी’’।

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2015

घृणा और उन्माद की राजनीति आसान क्यों?


मैं बहुत दिनों से सोच रहा था कि अति दक्षिण, अति वाम, अति  हिंदू, अति मुस्लिम आदि पर आधारित राजनीति के प्रति लोगों का आकर्षण इतना अधिक क्यों होता है और प्रेम, सामंजस्य , जिम्मेवारी , सत्य तथ्य आधारित राजनीत या समाजिक प्रयोग इतने कठिन और विफल जैसे क्यो हो जाते हैं?
मुझे समझ में आया कि -
1 प्रेम में जिम्मेवार आती है और भार भी पड़ता है, घृणा में कोई ऐसा बोझ नहीं बनता? बिना कुछ किये भी घृणा तो कर ही सकते हैं और घृणा में उस व्यक्ति से कोई अपेक्षा नहीं होती, जिससे घृणा की जाती हो। इस प्रकार घृणा करना सुविधा जनक है और इसकी सफलता तथा विस्तार में सरलता भी अधिक है।
2 घृणा की गांठ तब और मजबूत हो जाती है जब उसका आलंबन कोई वर्तमान या ऐतिहासिक अथवा संभावित शत्रु हो।
3 वर्तमान शत्रु के तो भले बुरे दोनों व्यवहारों के प्रगट होने से समीक्षा की मजबूरी होती है लेकिन ऐतिहासिक अथवा संभावित शत्रु की हम चाहे जैसी छवि बना सकते हैं।
मावन मन की इस सुविधावादी और दुविधावादी प्रवृत्ति का लाभ राजनीत वाले खूब उठाते हैं। नेताओं की न जाति, न विचारधारा और लोग उनके लिये कट मर रहे हैं, जुबानी स्तर पर और खून खराबे तक भी।

शुक्रवार, 30 जनवरी 2015

‘‘ आयुर्वेद के ज्वलंत प्रश्न’’

मेरी पुस्तक ‘‘ आयुर्वेद के ज्वलंत प्रश्न’’ का द्वितीय
संस्करण प्रकाशित हो गया। प्रकाशक- प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रकाशन मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्लीं मूल्य रु.120/00