शनिवार, 27 अप्रैल 2013

विज्ञान की चोरी


विज्ञान की चोरी
                एक समय अंग्रेजों के जमाने में लंदन के किसी सभागृह में ऐसा चिंतन चल रहा था कि भारत के लोगों को वैचारिक स्तर पर गुलाम कैसे बनाया जाय ? सवाल का सटीक उत्तर मिला कि भारतीयों को उनके अपने आत्म विश्वास से वंचित किया जाय कि वे स्वतंत्र रहने के लायक ही नहीं है, वे मूर्ख हैं, उनके पुरखे भी मूर्ख थे और गुलामी ही बेहतर है। ये सारी बातें अब ब्रिटिश आर्काइव में देखी जा सकती हैं। प्रो. धर्मपाल जी ने इस मामले में कइ्र किताबें भी लिखी हैं।
                जैसे आज की किसी भी सामग्री को स्थूल रूप में जैसा भी देखें उसे फिजिक्स एवं केमेस्ट्री की भाषा में समझना हेाता है, मसलन - अणु-परमाणु की संरचना के रूप में, डी.एन.ए. वगैरह द्वारा नियंत्रण के रूप में। इसी तरह पहले पंच महाभूत - पृथ्वी, जल, अग्नि, आकाश और हवा के योग से बने पदार्थों के रूप में पहचाना जाता था। सभी पदार्थ आखिर बने तो इन्हीं से हैं, भले ही इनकी मात्रा का कम अधिक होना तथा सजावट में अंतर होता है।
                इन पांच महाभूतों के सूक्ष्मतम रूप को पहचानना, पहचानने की प्रणाली और साधन को विज्ञान कहते हैं। बौद्ध एवं वेदांत दोनों धाराओं में विज्ञान एक पुराना पारिभाषिक शब्द है, जिसे समझे बगैर किसी भी भारतीय शास्त्र को ठीक से समझा नहीं जा सकता ।
                विविधता से भरी भारतीय परंपरा से घृणा करने वाले सभी लोगों ने चाहे वे कट्टर हिन्दुवादी हों, या कट्टर हिदूं विरोधी हों, धर्मनिरपेक्ष या पश्चिम परश्त हांे सबने मिलकर एक षडयंत्र किया। मार्क्सवादी सांइंटिस्टों एवं हिंदी लेखकों ने ‘विज्ञान’ शब्द चुरा कर उसे सायंस के पर्यायवाची के रूप में, हिंदी अनुवादित रूप में खूब प्रयोग किया-कराया ताकि पुराने ‘विज्ञान’ शब्द एवं उसके अर्थ से ही लोग अपरिचित हो जाएँ। आज की पीढ़ी का व्यक्ति चाहे वह धर्माचार्य हो या सायंटिस्ट या राजनेता अथवा सामान्य मनुष्य सभी पुराने विज्ञान शब्द और उसके भारतीय अर्थ को भूल गए। भारतीय शास्त्र एवं संस्कृति पल्ले पड़े तो कैसे ? अन्नमय, प्राणमय, मनोभय, विज्ञानमय एवं आनंदमय ये पांच  क्रमशः स्थूल शरीर से सूक्ष्म तक के मावन व्यक्तित्व के स्तर (कोश) हैं। आपको चार स्तर की ही बातें व्यासों एवं धर्माचार्यों से सुनने को मिलेगी, ऐसा क्यों ? विज्ञानमय कोश पर चर्चा क्यों नहीं क्योंकि ये सभी वक्ता भीतर से गुलाम, पश्चिमी षडयंत्र के मारे हुए, अपनी परंपरा को केवल कल्पना के स्तर पर जानने-समझने वाले लोग हैं।
                उनका ध्यान ही नहीं जाता कि विज्ञान शब्द की चोरी हो गई तो क्या हुआ? चोरी गया तो विज्ञान शब्द न गया, उसका अर्थ तो शास्त्र और उससे बढ़ कर तन-मन एवं प्रकृति में है। उसे वहीं से खोज कर फिर से क्यों न स्थापित करें? और भाषा के स्तर पर रेल, बस, कूकर और कुरियर की तरह सायंस को सायंस कहंे न कि विज्ञान। अब पश्चिम वाले सायंस को वि = विशिष्ट ज्ञान नहीं मानते उसे सामान्य मानते हैं तो हमें क्या पड़ी है कि सायंस को ज्ञान एवं सत्य से भी ऊपर मानें। माडर्न सायंस को जो ज्ञात नहीं वह असत्य कैसे हो जायेगा? हम सत्य के प्रति प्रतिबद्ध हो सकते हैं न कि किसी देश, परंपरा या ज्ञान की धारा के प्रति। 
                भारतीय विज्ञान की समझ होती तो तब हर पदार्थ के भीतर 5 महाभूतों, 3 गुणों, 3 क्रियात्मक वर्गीकरणों कफ,वात, पित्त को पहचानने की कला सीखने की ओर ध्यान जाता। अब तो ज्योतिषी, वैद्य, धर्माचार्य सभी विज्ञान को भूलने एवं सायंस को अपना कर माडर्न बनने की होड़ में तमाम अनर्गल बातें किये जा रहे हैं।
                दरअसल यह हमारी ही दुविधा है, जिसका हम दंड भोग रहे हैं। परा-अपरा रूप में सत्य का वर्गीकरण की जगह उसका विभाजन कर लिया है। अंतर तो पात्रता (मसपहपइपसपजल) भेद से एवं ज्ञानी की अवस्था के भेद से होता है। परा विद्या या अपरा विद्या में कोई मौलिक अंतर नहीं हेाता, न ही ज्ञान या विज्ञान में, चाहे वह पारंपरिक भारतीय विज्ञान हो या सायंस का अनुवाद अनुवाद वाला विज्ञान शब्द।

मंगलवार, 13 नवंबर 2012

अंततः


आरा का कापालिक संप्रदाय
मुझे बनारस में पो॰ शुकदेव सिंह से पता चला कि मेरे शहर आरा में एक विचित्र पंरपरा के लोग हैं। यह देश विचित्र है। कुछ लोगों की जीवन साधना हीं मरने के बाद शुरू होती है। इस संप्रदाय के लोग जीते जी कुछ बाते सीखते हैं और परिवार को तैयार करते हैं कि वे उनकी मृत्यु की प्रतीक्षा करें। साथ हीं उनके मर जाने पर जीवन में सहायक बनें। यह अत्यंत गुप्त परंपरा है। मैं इनके बीच ताक-झाँक की कोशिश में लगा था। विवाह बाद पता चला कि वह साधक तो अपने परिवार के हैं। उनकी पत्नी को छोड़ उनके परिवार के लोगों तक को पता नहीं था कि उनके छोटे भाई ने जान बूझकर मृत्यु का आवाहन किया है।
अरूण कुमार जी की भावज
एक है श्री अरूण कुमार जी उर्फ “पानी बाबा“ ये भी अपने आप में एक अदभुत व्यक्ति हैं। भोजन बनाना खाना और खिलाना तीनों में बारंबारता। चिकित्सा मे प्रयोग हेतु मौत से लड़ते रहते हैं। लोगें की दृष्टि में अटपटांग लेख भी लिखते हैं। इनसे भी प्रबल मनो बल वाली मिली इनके छोटे भाई की पत्नी वे कैंसर पीड़ित थी। संयोगवश उनकी मृत्यु के दो दिन पूर्व में दिल्ली मिलने गए। सीधा सा प्रश्न पाठक जी मैं जानती हूँ कि तीन दिनेां के अंदर मुझे मर जाना है। जीवन तो जी चुकी अब बताइये कि मरा कैसे जाय?
एक जीवित व्यक्ति का जिसकी मृत्यु आसन्न है दूसरे जीवित से पूछ रहा है कि मरा कैसे जाय? मुझे क्या पता भाइ? मामला दर असल किताबी शान के प्रति भुन्दर का लोग या मुझ वे कुछ और समझती होगी। मैं मौन वे बोली बेहिचक बोलिए अब औपचारिकता क्या है?
मैं बोला आप जिए मनः शक्ति से कैंसर की पीड़ा पर विजय पई हुई हैं उसी शक्ति के बल पर मृत्यु का तटस्वभाव से स्वागत रें। वैसे बोलने को तो मैं बोल गया पर मैं कौन सा अपनी मृत्यु से साक्षात्कार किया है। मैं दिल्ली से गया लौट गया। दो दिन उन्होनें भी शरीर छोड़ दिया। पता नहीं मरते समय उनका अनुभव कैसा रहा।
अंततः
मृत्यु के अनुभव का प्रश्न हजारों सालों से चर्चित एवं विवाद है। मरा हुआ व्यक्ति  लौटकर आता नहीं तो पता कैसे करें। कभी-कभी हाने वाली घटनाओं के विवरण भी चित्र-विचित्र होते हैं। किसके विवरण को सही मानें।
इस प्रश्न को श्रद्धा एवं विश्वास के अनुसार तो लोग हल कर हीं लेते हैं। कुछ तरीके ऐसे भी सुझाये गये हैं, जिनमें केवल विश्वास की जगह अनुभव एवं तर्क को भी स्थान दिया गया है।
भगवान बुद्ध ने इसी प्रश्न का उतर अजातशत्रु को दिया कि आप अपने पूर्व जन्मेां का अनुभव अपने मन के भीतर की गहराईयों में सुरक्षित संस्कारों से निकालकर पा सकते हैं। कोई भी व्यक्ति अपने पूर्व जन्मों के अनुभव के साक्षात्कार के बगैर माय-मोह से मुक्त नहीं हो सकता। यह सब ध्यानविधियों से संभव है।
ध्यान कल्पना नहीं तटस्थता एवं साक्षात्कार का प्रयास है। इसमें मरने की जरूरत नहीं है।
दूसरा उतर है तंत्र मार्गियों का पूर्ण कामोत्तेजना के बाद स्खलनकालीन अनुभव प्रथम चरण की समाधि का अनुभव जिसे मूलाधार चक्र के भेदन एवं आशा चक्र से संबंध जुझे का अनुभव कहा जाता है। एक प्रकार का होता है। ध्यान से उत्पन्न ऐसा सुख बिना किसी रतिक्रिया के हेाता है। उस समय साँसे दिल की धड़कन सब थोड़ी देर के लिये बंद फिर भी मस्तिष्क, हृदय, किसी को हानि नहीं, वीर्य स्खलन भी नहीं। इसी अनुभव को आधार बनाकर (जो कि सामान्य मनुष्य को भी हो सकता है) बताया जाता है कि न अर्ध्वारोहण हो न स्खलन तो व्यक्ति मर जाता है। दम घुटने भर मृत्यु के समय लिंग का खड़ा होना एवं वीर्यपात होना आत्महत्या के मामले में भी देखा जाता है।
जो व्यक्ति इस अनुभव को देर तक धारण कर सकें उसे यह सुविधा प्राप्त हो जाती है कि चाहे वह ध्यान की, सुख की गहराई में उतरे संसार में रहकर प्रजनन करे या मृत्यु का वरण करे अन्यथा अंगो के कमजोर होने या चेतना के अव्यवस्थित होने पर तो किसी न किसी क्षण मरना ही है।
मूलाछार, प्रजनन एवं स्खलन के अनुभव का तो मुझे भी अनुभव है परंतु मृत्यु एवं पुनर्जन्म सीखना बाकी है अतः इसे सच मानना न मानना आप की सुविधा एवं खोज का भी विषय हो सकता है।